रायपुर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गजों ने झोंकी ताकत

छत्तीसगढ़ में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने मध्य प्रदेश में मोर्चा संभाल लिया है।

less than 1 minute read
Nov 25, 2018
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के दिग्गजों ने झोंकी ताकत

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने मध्य प्रदेश में मोर्चा संभाल लिया है। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बालाघाट का जिम्मा मिला है। बृजमोहन ने शनिवार शाम बालाघाट में रोड शो कर मंत्री गौरीशंकर बिसेन के लिए वोट मांगा।

बालाघाट पहुंचते ही बृजमोहन अग्रवाल एक्शन में नजर आए सुबह से ही उन्होंने ताबड़तोड़ 5 बैठकें की। पहले वे बालाघाट की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठे और चुनावी मुद्दों पर विचार विमर्श किया। पश्चात उन्होंने व्यापारियों के साथ,वैश्य समाज के साथ, गणमान्य नागरिकों के साथ अलग-अलग स्थानों में बैठक की। इन बैठकों में उन्होंने मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए आग्रह किया।

ये भी पढ़ें

CG Election 2018: त्रिकोणीय मुकाबले वाली सीटों पर डाक मतपत्र बदल सकते हैं नतीजे

शाम को उनको रोड शो हुआ। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर अपने चुनावी रथ से जनसमूह को संबोधित किया। बृजमोहन ने कहा कि मध्य प्रदेश का जितना विकास शिवराज सिंह की सरकार में हुआ है उतना विकास आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार में भी नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें

CG Election 2018: जिन्हें चुनाव कराने का जिम्मा उनमें से आधे ने ही किया मतदान
Published on:
25 Nov 2018 04:25 pm
Also Read
View All