2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली कर्मचारियों को 1.60 लाख करोड़ का बीमा लाभ! SBI के साथ अनुबंध, मिलेगी बैंकिंग सुविधाएं

CG Electricity Workers: एसपीडीसीएल के लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। स्टेट बैंक के साथ हुए अनुबंध के तहत कर्मचारियायों को 1.60 लाख करोड़ का बीमा लाभ मिलेगा..

2 min read
Google source verification
CG Electricity Worker

बिजली कर्मचारियों को 1.60 लाख करोड़ का बीमा सुरक्षा ( Photo - patrika )

CG Electricity Workers: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) कर्मियों को 1.60 करोड़ तक दुर्घटना बीमा समेत कई अन्य बैंकिंग सुविधाएं मिलने जा रही हैं। भारतीय स्टेट बैंक के साथ इस संबंध में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने समझौता किया है। इसके तहत कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को उन्नत बैंकिंग सुविधाओं के साथ ही साथ व्यापक बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

CG Electricity Workers: अनुबंध पत्र पर किए हस्ताक्षर

अनुबंध पत्र पर कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर की उपस्थिति में पॉवर कंपनी की ओर से महाप्रबंधक (वित्त) नवीन कुमार ठाकुर और एसबीआई के उप महाप्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सबसे अधिक लगभग आठ हजार नियमित अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं।

CG Electricity Workers: ये सुविधाएं मिलेंगी

महाप्रबंधक नवीन ठाकुर ने बताया कि स्टेट बैंक में कंपनी के जिन अधिकारी-कर्मचारियों का सैलरी पैकेज प्लान होगा, उन्हें एक करोड़ रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट बीमा, एक करोड़ 60 लाख रुपए तक का हवाई यात्रा दुर्घटना बीमा, एक करोड़ तक का स्थायी दिव्यांगता कवर और 80 लाख रुपए तक का आंशिक दिव्यांगता कवर मिलेगा। इसके अतिरिक्त एसबीआई के रूपे डेबिट कार्ड के माध्यम से 10 लाख रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर और श्रेणी के अनुसार 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का एयर एक्सीडेंट बीमा भी उपलब्ध होगा।

ये छूट भी मिलेगी कर्मचारियों को

बैंकिंग सुविधाओं में कर्मचारियों को न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता से छूट, निशुल्क इंटरनेट बैंकिंग, एसबीआई एटीएम पर अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन, आरटीजीएस और एनईएफटी शुल्क में रियायत व लॉकर किराए में छूट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

और भी है संबंधित खबरें

CG News: अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली, ग्रामीणों की आंखों में दिखी खुशी, सपनों को मिलेगा उजाला

अबूझमाड़ के दूरस्थ और दुर्गम इलाके में बसे ईरपानार गांव में आखिरकार विकास की रोशनी पहुंच गई है। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित इस गांव में पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद जगी है...पढ़ें पूरी खबर

EV Demand Increase: महंगे पेट्रोल-डीजल से बदली लोगों की पसंद, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी मांग

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। शहरी क्षेत्रों में ई-स्कूटर और ई-बाइक पहली पसंद बन रहे हैं, जिससे प्रदूषण में कमी और खर्च में बचत हो रही है...पढ़ें पूरी खबर