2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में IPL का डबल धमाका! 10 और 13 मई को होंगे बड़े मुकाबले, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग

IPL Raipur Match Tickets: रायपुर में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर उत्साह बढ़ गया है, जहां इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होगी और फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव देखने का मौका पा सकेंगे।

2 min read
Google source verification
Cricket stadium and player celebration

रायपुर में IPL का डबल धमाका! 10 और 13 मई को होंगे बड़े मुकाबले, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग(Photo-patrika))

IPL Raipur Match Tickets: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रहा है। मई महीने में शहर में आईपीएल के दो बड़े मुकाबले आयोजित होने वाले हैं, जिनको लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 और 13 मई को होने वाले इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होगी।

IPL Raipur Match Tickets: दो बड़े मुकाबलों से गूंजेगा रायपुर

रायपुर में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। वहीं 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे, जिससे दर्शकों को रात में क्रिकेट का रोमांच देखने का मौका मिलेगा।

ऑनलाइन ही मिलेगी टिकट, फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान

मैच के टिकट केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ही उपलब्ध होंगे। आयोजकों ने साफ किया है कि किसी अन्य वेबसाइट या ऐप से टिकट खरीदने पर धोखाधड़ी का खतरा हो सकता है। दर्शकों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही टिकट बुक करें।

टिकट कीमत: 2000 से 8000 रुपये तक

आईपीएल मुकाबलों के लिए टिकट की कीमतें भी तय कर दी गई हैं। सबसे सस्ती टिकट 2000 रुपये से शुरू होगी। इसके अलावा 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक की अलग-अलग श्रेणियों में टिकट उपलब्ध रहेंगे। प्लैटिनम सीट्स के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे दर्शक खिलाड़ियों को और करीब से देख सकेंगे।

टीमों का शेड्यूल: 8 मई से शुरू होगी हलचल

जानकारी के अनुसार RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिनों तक शहर में ठहरेगी। इस दौरान टीम अभ्यास सत्र भी करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम के भी 8 मई के बाद रायपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। शहर में टीमों की मौजूदगी से क्रिकेट का माहौल और भी गर्माएगा।

स्टेडियम में तैयारियां तेज

आईपीएल मैचों को लेकर रायपुर के स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों मैचों में भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचेंगे।

क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

रायपुर में लंबे समय बाद आईपीएल मुकाबलों का आयोजन हो रहा है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले ही लोगों में मैच देखने की उत्सुकता साफ नजर आ रही है।