साल 2017 का हुआ आगाज, न्यू ईयर के जश्न में डूबा Chhattisgarh

पूरे देश-विदेश समेत छत्तीसगढ़ में नए साल का जश्न पूरे जोश और खुशी के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने बड़ी ही खुशी के साथ 2017 का स्वागत किया। 
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2016, 11:40 PM IST
new year eve
Chhattisgarh celebrates 2017
रायपुर. पूरे देश-विदेश समेत छत्तीसगढ़ में नए साल का जश्न पूरे जोश और खुशी के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने बड़ी ही खुशी के साथ 2017 का स्वागत किया। लोगों ने नए साल के मौके पर एक दूसरे को बधाईयां दी और मिठाइयां खिलाईं। इस दौरान राजधानी के अलग-अलग होटलों में लोग नए साल के स्वागत में झूमते नजर आए।

new year eve
नए साल का जश्न मनाने के लिए राजधानी के तेलीबांधा सहित जगह-जगह हजारों की तादात में लोग जमा हुए। दस से एक के काउंटडाउन के खत्म होते ही तेलीबांधा सहित शहर के कई इलाके शानदार आतिशबाजी से सराबोर हो गए। इसी के साथ सभी लोग नए साल के जश्न में डूब गए।
new year eve celebrates in cg

वाहनों की तगड़ी जांच, टुकडि़यों तैनात पुलिस बल

31 दिसंबर की रात शहर के भीतर अप्रिय वारदातों को रोकने के लिए पुलिस की टीमें राजधानी रायपुर समेत अन्य जगहों पर तैनात रहीं। वहीं राजधानी में शहर के भीतर प्रवेश करने वाले और बाहर जाने वाहनों की चेकिंग होती रही। खासकर नेशनल हाइवे वाले रूट पर पुलिस की टीमें ज्यादा चुस्त दिखीं। जीई रोड पर सरस्वती नगर थाने से लेकर तेलीबांधा तक कई जगह पुलिस की टुकडि़यां दोपहिया, चारपहिया वाहनों की लगातार चेकिंग की गई।
Published on: