
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्योगपतियों से वन क्षेत्रों में लघु वनोपजों के मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) के लिए उद्योगों की छोटी-छोटी यूनिट लगाने का आह्वान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उद्योगपतियों की सहूलियत के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वन विभाग के माध्यम से मॉडल परियोजना तैयार करने की पहल करेगी। जिससे ऐसे उद्योग स्थापित करने में उद्योगपतियों को आसानी हो।
दूरदर्शन पर छत्तीसगढ़ी सीरियलों का प्रसारण करने की मांग की मोदी सरकार से
सीएम भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में आयोजित 'छत्तीसगढ़ के नवा बिहान' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लघु वनोपजों के वैल्यू एडिशन से संग्राहकों को वनोपजों का अच्छा मूल्य मिलेगा और उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना वायरस संकटकाल में जब पूरा देश आर्थिक मंदी से प्रभावित था तब छत्तीसगढ़ में उद्योग जगत मंदी से अछूता रहा। लॉकडाउन के दौरान देश में सबसे पहले माह अप्रैल में छत्तीसगढ़ के उद्योगों में काम प्रारंभ हुआ। इसमें हमारे उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]सीएम बोले- कुछ लोग कालनेमि की तरह स्वार्थवश लेते हैं भगवान राम का नाम
कॉन्फेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव व असम कांग्रेस के प्रभारी सचिव विकास उपाध्याय, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...वीर नारायण सिंह को जयस्तंभ चौक पर दी गई थी फांसी