रायपुर

छत्तीसगढ़ी भाषा की पहली वेबसाइट लॉन्च, एक क्लिक पर करें करप्शन की शिकायत

सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के करप्शन से परेशान हैं तो डॉयल करें 1064 भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए करें वॉट्सऐप 8827461064 विश्व भ्रष्टाचार दिवस पर छत्तीसगढ़ के सीएम ने लॉन्च की वेबसाइट
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Dec 2020, 10:19 PM IST
छत्तीसगढ़ी भाषा की पहली वेबसाइट लॉन्च, एक क्लिक पर करें करप्शन की शिकायत
छत्तीसगढ़ी भाषा की पहली वेबसाइट लॉन्च, एक क्लिक पर करें करप्शन की शिकायत

रायपुर. विश्व भ्रष्टाचार निवारण दिवस पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की वेबसाइट को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को लॉन्च किया। छत्तीसगढ़ में पहली बार छत्तीसगढ़ी भाषा की वेबसाइट बनाई गई है।

दूरदर्शन पर छत्तीसगढ़ी सीरियलों का प्रसारण करने की मांग की मोदी सरकार से
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम हाउस से इस वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एसीबीईओडब्ल्यू डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन (www.acbeow.cg.gov.in) के साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1064 और 8827461064 वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आर्थिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए किसी को दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कराने के साथ ही उसे कार्रवाई की जानकारी भी मिलेगी।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]किसानों का दिल्ली कूच, सीएम बोले अन्नदाताओं से अपराधियों जैसा व्यवहार
वेबसाइट लॉन्चिंग के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से एक पोस्टर का विमोचन भी किया। इसे सभी शासकीय कार्यालयों में लगाया जाएगा, ताकि लोगों भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराई जा सके।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...भूपेश बघेल बोले- क्या भाजपा नेताओं पर भी लव जिहाद कानून लागू होगा?

Updated on:
9 Dec 2020, 10:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All