
अखिल भारतीय गोंड समाज के महाधिवेशन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आदिवासी समाज के विकास और उनके हितों के सरंक्षण के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री गरियाबंद जिले में छुरा विकासखंड के ग्राम बोडराबांधा में आयोजित महाधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौरे पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के देवी देवताओं की पूजा-अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की।
छत्तीसगढ़ में एक और जिला, सीएम भूपेश बघेल बोले जल्द अस्तित्व में आएगा सारंगढ़-बिलाईगढ़
अखिल भारतीय गोंड समाज के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गरियाबंद जिले में तीन स्थानों पर फूड पार्क स्थापित किया जा रहा है। इससे वैल्यू एडिशन होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों की आय में वृद्धि होगी। जिले में 21 हजार आदिवासियों को वन अधिकार पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का यह उद्देश्य है कि लोगों के जेब में पैसा आए और वे समृद्ध बने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पेसा कानून के ड्राफ्ट का अध्ययन कर रही है। इस कानून के लागू होने से गैर आदिवासी समाज को चिंता करने की आवश्यकता नही है।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]पीएम मोदी को सीएम बघेल ने लिखा पत्र, कहा- जनहित और विकास के कार्य होंगे प्रभावित
सीएम भूपेश बघेल ने समाज की मांग पर कचना धुर्वा गोंडवाना समाज भवन के लिए एक करोड़ सात लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा भी की। केंद्रीय समिति बिंद्रानवागढ़ अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल समेत आदिवासी समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर देगा रामायण काल की जानकारी