रायपुर

ESIC Medical College: छत्तीसगढ़ में ईएसआईसी का एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं, लेकिन दूसरे राज्यों में ले सकते हैं प्रवेश, 21 जून तक करें आवेदन

ESIC Counselling Update: एमबीबीएस सहित मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थियों को 21 जून तक आवेदन करना होगा।

2 min read
May 29, 2026
एमबीबीएस सहित मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू (Photo AI)

ESIC Medical College: प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं है, लेकिन श्रमिकों के बच्चे देश के विभिन्न राज्यों में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए 21 जून तक आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश नीट यूजी के माध्यम से होगा। नीट यूजी राजधानी समेत देश व विदेश के विभिन्न शहरों में 21 जून को होगी। यह री-नीट होगी। नकल के चलते एनटीए ने 3 मई को आयोजित नीट को रद्द कर दिया था।

ये भी पढ़ें

CG High Court: रिश्वत केस में ईएसआईसी मैनेजर को राहत, 20 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने सजा रद्द की, जानें

ESIC Medical College: ESIC के देशभर में 20 मेडिकल कॉलेज

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम का देशभर में 20 मेडिकल कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में श्रमिकों के बच्चे ही एडमिशन के लिए पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 31 मई से बढ़ाकर 21 जून की कई है। ये आवेदन कॉलेजों में एडमिशन के लिए हैं, न कि नीट यूजी देने के लिए। नीट यूजी के लिए पहले ही ऑनलाइन फार्म भरे जा चुके हैं। ईएसआईसी के कॉलेजों में पीजी व सुपर स्पेशलिटी कोर्स भी चल रहे हैं। जानकारों के अनुसार प्रदेश में भी ईएसआईसी का मेडिकल कॉलेज खुलना चाहिए।

मजूदरों के बच्चे भी डॉक्टर बनें, सरकार की यही मंशा

इस विशेष आरक्षण नीति का मुख्य उद्देश्य संगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च व गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा देना है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर या सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र भी बिना किसी वित्तीय बाधा के डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकेंगे। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in में आवेदन कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए छात्र व पालक टोल फ्री नंबर 1800-11-2526 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी ESIC शाखा या राज्य स्तरीय क्षेत्रीय कार्यालय से भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है।

प्रदेश के 15 कॉलेजों में एमबीबीएस की 2330 सीटें

प्रदेश में 10 सरकारी समेत 15 मेडिकल कॉलेजों का संचालन हो रहा है। इन कॉलेजों में एमबीबीएस की 2330 सीटें हैं। इन सीटों पर स्थानीय छात्रों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। 21 जून को दोबारा नीट होने से जुलाई अंत तक रिजल्ट आने की संभावना है। अगस्त अंत तक या सितंबर में काउंसिलिंग शुरू हो सकती है। इससे नए सेशन में देरी तय है।

देश में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज यहां

असम गुवाहाटी

बिहार बिहटा (पटना)

दिल्ली बसईदारापुर नई दिल्ली

गुजरात अहमदाबाद

हरियाणा फरीदाबाद

हिमाचल प्रदेश मंडी

कर्नाटक बेंगलूरू

कर्नाटक कलबुर्गी (गुलबर्गा)

केरल कोल्लम

मध्यप्रदेश इंदौर

महाराष्ट्र मुंबई

पंजाब लुधियाना

राजस्थान अलवर

राजस्थान जयपुर

तेलंगाना हैदराबाद

तमिलनाडु कोयंबटूर

तमिलनाडु चेन्नई

उत्तरप्रदेश वाराणसी

उत्तरप्रदेश नोएडा

पश्चिम बंगाल जोका, कोलकाता

Updated on:
29 May 2026 03:58 pm
Published on:
29 May 2026 10:15 am
Also Read
View All