गौरतलब है कि हाल ही में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजधानी की व्यवस्था और ट्रैफिक को लेकर सरकार को घेरा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि रायपुर के लोगों को ट्रैफिक के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है, और राजधानी में कई मंत्री व अधिकारी दो-दो बंगले रखे हुए हैं, जिन्हें उन्हें छोड़ देना चाहिए। इस दौरान पूर्व सीएम ने बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाए जाने की योजना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे बेहद गलत बताया था और कहा था कि इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।