रायपुर

दुर्ग-गोंदिया लाइन अक्टूबर व नवंबर में रहेगी ब्लॉक, ये गाडियां रहेंगी प्रभावित

04.00 घंटे का आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु अलग-अलग दिन ब्लॉक लिया जाएगा।
2 min read
Sep 26, 2017
train
train

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत दुर्ग-गोंदिया-कलमना सेक्शन के मध्य दुर्ग एवं रसमडा रेलवे स्टेशनों के बीच अप लाइन में 04.00 घंटे का ब्लाँक एवं कलमना-गोंदिया-दुर्ग सेक्शन के मघ्य कलमना एवं कामटी रेलवे स्टेशनों के बीच डाउन लाईन में भी 04.00 घंटे का आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु अलग-अलग दिन ब्लॉक लिया जाएगा।

अप लाइन में दुर्ग-गोंदिया-कलमना सेक्शन में दिनांक 13, 27 अक्टूबर, 2017 एवं 10एवं 24 नवम्बर, 2017 (प्रत्येक शुक्रवार) को अप लाइन में (20.40 बजे से 00.40बजे तक अर्थात 4 घंटे का ) ब्लॉक लिया जा रहा है।

13, 27 अक्टूबर, 2017 एवं 10एवं 24 नवम्बर, 2017 (प्रत्येक शुक्रवार) को दुर्ग से 23.45 बजे
छूटने वाली 18239 गेवरारोड-नागपुर एक्सप्रेस को 01 घंटे दुर्ग में नियंत्रित किया जायेगा।

14, 28 अक्टूबर, 2017 एवं 11एवं 25 नवम्बर, 2017 (प्रत्येक शनिवार) को दुर्ग से 00.45 बजे
छूटने वाली 58111 टाटा-ईतवारी पैसेंजर को 30 मिनट दुर्ग में नियंत्रित किया जायेगा।

13, 27 अक्टूबर, 2017 एवं 10 एवं 24 नवम्बर, 2017 (प्रत्येक शुक्रवार) को 68721 रायपुऱ डोंगरगढ दुर्ग में शुक्रवार को समाप्त कर दी जायेगी एवं शनिवार दिनांक 14, 28 अक्टूबर, 2017 एवं 11 एवं 25 नवम्बर, 2017 को दुर्ग से ही 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू बनकर दुर्ग से रवाना हेागी।
13, 27 अक्टूबर, 2017 एवं 10एवं 24 नवम्बर, 2017 (प्रत्येक शुक्रवार) को 68729 रायपुर-डोंगरगढ

मेमू को दुर्ग में शुक्रवार को समाप्त कर दी जायेगी एवं शनिवार दिनांक 14, 28 अक्टूबर, 2017 एवं
11 एवं 25 नवम्बर, 2017 को दुर्ग से ही 68730 डोंगरगढ-रायपुर मेमू बनकर रवाना हेागी।

डाउन लाइन में कलमना-गोंदिया-दुर्ग सेक्शन में दिनांक 06, 20 अक्टूबर, 2017 एवं 03एवं 17 नवम्बर, (प्रत्येक शुक्रवार) को डाउन लाइन में (19.45 बजे से 23.45 बजे तक अर्थात 4 घंटे का ) के ब्लॉक के कारण

06, 20 अक्टूबर, 2017 एवं 03 एवं 17 नवम्बर, को ईतवारी से 21.30 बजे छूटने वाली 58112 ईतवारी-टाटानगर पैसेंजर 02.00 घंटे देरी से रवाना होगी।

Published on:
26 Sept 2017 08:53 pm