24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur News: जाम में फंसी एम्बुलेंस देख युवक ने संभाला मोर्चा, रास्ता खाली करवाकर जीता दिल, VIDEO वायरल

Raipur Traffic Jam: रायपुर में जाम के बीच इंसानियत की तस्वीर सामने आई है। शारदा चौक के पास भीड़ में फंसी एम्बुलेंस को रास्ता दिलाने के लिए एक युवक ने खुद मोर्चा संभाला और लोगों से रास्ता खाली करवाया। घटना का वीडियो अब सामने आया है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

जाम में फंसी एम्बुलेंस (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Ambulance Stuck In Traffic: राजधानी रायपुर में ट्रैफिक जाम के बीच इंसानियत की एक तस्वीर सामने आई है। शारदा चौक के पास दोपहर के समय सड़क पर भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही के चलते जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान एक एम्बुलेंस भी भीड़ के बीच फंस गई। एम्बुलेंस को रास्ता नहीं मिल रहा था और वह धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी।

इसी बीच भीड़ में मौजूद एक युवक आगे आया और एम्बुलेंस को रास्ता दिलाने की कोशिश शुरू कर दी। युवक ने लोगों और वाहनों को किनारे करवाकर एम्बुलेंस के लिए रास्ता खाली कराया। इसके बाद एम्बुलेंस वहां से निकल सकी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को भीड़ के बीच रास्ता बनाते हुए देखा जा सकता है।

सड़क चौड़ीकरण नहीं होने से बनी रहती है जाम की समस्या

शारदा चौक क्षेत्र में सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक रहने के कारण अक्सर जाम की स्थिति देखने को मिलती है। स्थानीय स्तर पर सड़क चौड़ीकरण का काम नहीं होने से पीक टाइम में स्थिति और भी बिगड़ जाती है। ऐसे में आम वाहन चालकों के साथ-साथ आपात स्थिति में निकलने वाली एम्बुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Ambulance Stuck In Traffic: देखें Video

वीडियो में देखिए कैसे युवक ने भीड़ के बीच पहुंचकर एम्बुलेंस के लिए रास्ता खाली करवाया।

युवक की इस पहल की सराहना हो रही

इस घटना में युवक की पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सड़क पर थोड़ी सी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता किसी जरूरतमंद के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अगर जाम में फंसी एम्बुलेंस को समय पर रास्ता नहीं मिलता, तो मरीज की स्थिति पर भी इसका असर पड़ सकता है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद युवक की इस पहल की सराहना हो रही है। जाम के बीच एम्बुलेंस को रास्ता दिलाने की यह कोशिश बताती है कि थोड़ी सी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी किसी जरूरतमंद के लिए कितनी अहम हो सकती है।