रायपुर

कराते के राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का परचम, खिलाड़ियों ने जीते 8 स्वर्ण समेत 14 पदक

CG News: नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 22 राज्यों के करीब 800 खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें छत्तीसगढ़ ने 8 स्वर्ण समेत 14 पदक जीते हैं..
less than 1 minute read
Jan 29, 2026
CG News
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 8 स्वर्ण समेत 14 पदक

CG News: राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण समेत 14 पदक जीतने में सफल रहे। इसमें 3 रजत और 3 कांस्य पदक भी शामिल हैं। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 22 राज्यों के करीब 800 खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश के शौर्य साहू व कबीर खान काता और कुमिते दोनों इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो स्वर्ण जीतने में सफल रहे।

CG News: इन्होंने जीता पदक

8 वर्ष से कम व्यक्तिगत काता में तुविक्ष विजय सिंह वैद और भविष्य श्रीगंगे ने 25 वर्ष से अधिक काता में स्वर्ण पदक जीते। राष्ट्रीय प्रतियोगिता रायपुर के वरिष्ठ प्रशिक्षक व छत्तीसगढ़ कराते संघ के सचिव अजय साहू सम्मानित किया गया। प्रदेश के मो. नियाज व पूर्वी साहू ने राष्ट्रीय स्पर्धा में रेफरी की भूमिका निभाई। पदक विजेता खिलाडिय़ों के रायपुर वापसी पर छत्तीसगढ़ कराते संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल समेत समस्त पदाधिकारियों को फूल माला पहना स्वागत किया और बधाई दी।

अभिमन्यु को भी स्वर्ण पदक

व्यक्तिगत कुमिते 12 से 13 वर्ष बालक वर्ग में अभिमन्यु प्रताप सिंह व बालक वर्ग 84 किलोग्राम में वीर साहू भी स्वर्ण पदक हासिल किए। 18 वर्ष से अधिक व्यक्तिगत काता में आदित्य झा व कुमिते में, मयंक अवस्थी रजत पदक हासिल किए। पुरुष वर्ग के टीम काता में आदित्य झा, भविष्य श्रीगंगे, अभिषेक पांडे द्वितीय की टीम ने स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीते। पवित्र सोनकर अभिषेक पांडे व वीर साहू भी अपने.अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते।

Updated on:
29 Jan 2026 02:32 pm
Published on:
29 Jan 2026 02:32 pm