
Chhattisgarh Government Jobs: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की तीनों कंपनियों में 38 प्रकार के पदों पर 1501 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1306 पद शामिल हैं। विस्तृत भर्ती विज्ञापन पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। सबसे अधिक 167 पद कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल और 609 पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद जनरेशन कंपनी में 95, ट्रांसमिशन में 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 450 हैं। भर्ती छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए होगी।
ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर की रात 8 बजे से शुरू हो चुके हैं। अभ्यर्थी 26 नवंबर की रात 11:55 बजे तक आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई से जमा किया जा सकता है। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदन कर सकेंगे। तीनों कंपनियों के साझा पदों के लिए आवेदन करने वालों को कंपनियों की प्राथमिकता का क्रम देना होगा।
तकनीकी पदों में सहायक अभियंता के मैकेनिकल 26, इलेक्ट्रिकल 92, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन 10, कंप्यूटर साइंस 2, सूचना प्रौद्योगिकी 2 और सिविल के 20 पद हैं। फायर ऑफिसर 1, सुरक्षा अधिकारी 3, शिफ्ट केमिस्ट 6 और प्रोग्रामर के 3 पद हैं। कनिष्ठ अभियंता के मैकेनिकल 12, इलेक्ट्रिकल 167, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन 9, कंप्यूटर साइंस 1, सूचना प्रौद्योगिकी 1 और सिविल के 26 पद हैं। अन्य पदों में सब फायर ऑफिसर 6, सुरक्षा निरीक्षक 10, सुरक्षा उप निरीक्षक 19, अटेंडेंट प्लांट ग्रेड-2 के फिटर 84, टर्नर 36, इलेक्ट्रीशियन 90, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 45 और इलेक्ट्रॉनिक्स 45, फायर अटेंडेंट ग्रेड-2 के 45 पद हैं। इसके अलावा सहायक प्रबंधक वित्त एवं लेखा 15, चिकित्सा अधिकारी 15, सहायक विधि अधिकारी 8, सहायक औद्योगिक संबंध अधिकारी 8, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 (अंग्रेजी 12, हिंदी 13), सहायक लैब तकनीशियन 6, सहायक फार्मासिस्ट 25, सहायक स्टाफ नर्स 18, सहायक रेडियोग्राफर 3, सहायक ड्रेसर 5 और सहायक ईसीजी तकनीशियन के 3 पदों पर भर्ती होगी।