7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Market Close: रायपुर में 9 से 11 तक बंद रहेगी थोक सब्जी मंडी, घर की रसोई के लिए पहले ही कर लें तैयारी

Vegetable Market Close: रायपुर की डूमरतराई थोक सब्जी मंडी 9 से 11 नवंबर तक बंद रहेगी। सब्जियों की बढ़ी आवक से टमाटर 15 रुपए किलो तक सस्ता, जानें बाजार के ताजा भाव।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 7 Nov 2026, 11:59 AM IST

Vegetable Market Close

तीन बंद रहेगी थोक सब्जी मंडी (Photo Patrika)

Vegetable Market Close: राजधानी के बाजारों में सब्जियों की आवक बढऩे से कीमतों में जबरदस्त नरमी आई है। थोक कारोबारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलूरु और नासिक से टमाटर की 20 से 25 गाडिय़ां रोजाना पहुंच रही हैं। वहीं स्थानीय बाडिय़ों में भी सब्जियों की पैदावार बाजार तक आने लगी है। बाहरी राज्यों से भरपूर आपूर्ति और स्थानीय उत्पादन बढऩे का असर थोक से लेकर चिल्हर बाजार तक दिखाई दे रहा है।

तीन दिन की मंडी बंदी

टमाटर थोक में 12 से 15 रुपए किलो और गोभी 10 से 15 रुपए किलो के थोकभाव पर बिक रही है। लौकी, पत्ता गोभी और कद्दू के भाव भी 5 से 8 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। श्रीराम थोक सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि मंडी में भरपूर आवक है। हालांकि दिवाली पर तीन दिन की मंडी बंदी के दौरान फुटकर कीमतों में स्थानीय मांग और उपलब्ध स्टॉक के अनुसार उतार-चढ़ाव हो सकता है।

तीन दिन मंडी रहेगी बंद

दीवाली के दौरान खरीदारी और त्योहार की तैयारियों के बीच सब्जियों के सस्ते होने से आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। डूमरतराई स्थित श्रीराम थोक सब्जी बाजार में 9, 10 और 11 नवंबर को मंडियां बंद रहेगी।

फैक्ट फाइल

सब्जी- थोक-चिल्हर

टमाटर- 12-15- 30-40

गोभी- 10-15-30-40

लौकी- 5-8- 15-20

पत्ता गोभी- 6-8-15-20

कद्दू- 6-8-15-20

मिर्च- 25-30- 40-50

बरबट्टी 20-25- 35-40

आलू- 10-12-20-25

धनिया- 30-40-70-80