रायपुर

CBSE Result: छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, कांकेर की छात्रा ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

CBSE Result: प्रदेश के जनजातीय विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। राज्य सरकार जनजातीय विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। बाक्स

2 min read
May 01, 2026
कांकेर एकलव्य विद्यालय की छात्रा कृतिका टेकाम (Photo Patrika )

CBSE Result: कांकेर निवासी कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। होनहार छात्रा कृतिका ने संपूर्ण देश में संचालित लगभग 750 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृतिका को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल कृतिका के परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जनजातीय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की सफलता का भी प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के माध्यम से राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के जनजातीय विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। राज्य सरकार जनजातीय विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
बाक्स

11 एकलव्य विद्यालयों में सभी सफल

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि कृतिका टेकाम कांकेर जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। कृतिका ने प्रदेश के साथ-साथ आदिम जाति विभाग को भी गौरवान्वित किया है। प्रदेश में संचालित 75 एकलव्य विद्यालयों में से हाई स्कूल स्तर पर 71 एकलव्य विद्यालय संचालित हैं। इनमें 11 एकलव्य विद्यालयों द्वारा शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम अर्जित किया गया। आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने बताया कि इसी प्रकार भारत सरकार, पंचायती राज, मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित मॉडल यूथ ग्रामसभा प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुड़ा जिला-गरियाबंद को देश में संचालित 800 विद्यालयों में से राष्ट्रीय विजेता चुना गया।

आईसीएसई बोर्ड में जुड़वां बहनों ने किया कमाल

द रेडियंट वे स्कूल की आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की छात्रा विशाखा शर्मा ने 95.166% और विभा शर्मा ने 94.966% अंक हासिल किए हैं। विशाखा बड़े भाई की तरह जेईई क्लीयर कर इंजीनियर बनना चाहती हैं।

लाल टी-शर्ट में विशाखा शर्मा और हरा टी-शर्ट में विभा शर्मा (Photo Patrika)

जबकि विभा का सपना डॉक्टर बनना है। दोनों जुड़वा बहनें हैं, जो कोटा स्थित टीचर्स कालोनी निवासी स्वास्थ्य विभाग रायपुर में कार्यरत बलराम शर्मा और नर्सिंग कॉलेज दुर्ग में लेक्चरर मंजू शर्मा की बेटियां हैं।

Updated on:
01 May 2026 02:05 pm
Published on:
01 May 2026 02:03 pm
Also Read
View All