रायपुर

नवा रायपुर में 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन, उत्कृष्ट प्रवासियों का होगा सम्मान

Raipur News: छत्तीसगढ़िया युवाओं के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित कर उन्हें करियर और उद्यमिता के क्षेत्र में दिशा देंगे। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रवासियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।

less than 1 minute read
Mar 03, 2026

Raipur News: मोर माटी, मोर मान थीम पर 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन होगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस आयोजन में देश-विदेश में रह रहे छत्तीसगढ़वासियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। प्रवासियों के पंजीयन के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार किया गया है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और परंपरा से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

एमओयू पर होंगे हस्ताक्षर

राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले उत्कृष्ट प्रवासियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके साथ ही विशेषज्ञ प्रवासी छत्तीसगढ़िया युवाओं के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित कर उन्हें करियर और उद्यमिता के क्षेत्र में दिशा देंगे। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रवासियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। इस सम्मेलन में मेहमानों को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसे जाएंगे।

यह पहल सराहनीय : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव विकासशील ने कहा, विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ वासियों को यहां के लोगों से जोड़ने की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन के आयोजन को राज्य और प्रवासियों दोनों के लिए एक बेहतर अवसर बताया। मुख्य सचिव ने बैठक में कहा, समिट में आने वाले प्रवासी छत्तीसगढ़ वासियों को उनकी आवश्यकतानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सम्मेलन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम में सहयोग करने के निर्देश दिए है। उन्होंने विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के ऐसे लोग जो अपने कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं उन्हें सम्मानित करने की भी बात कही।

Published on:
03 Mar 2026 03:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर