CG News: रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। तब हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और वे घर पर ही उपचार ले रहे थे।
CG News: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें एम्स अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। इससे पहले अक्टूबर में भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। तब हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और वे घर पर ही उपचार ले रहे थे।
विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की दुनिया में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। नौकर की कमीज”, “खिलेगा तो देखेंगे”, “दीवार में एक खिड़की रहती थी” और “एक चुप्पी जगह” जैसे उपन्यासों के रचयिता विनोद कुमार शुक्ल को 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शुक्ल को 21 नवंबर को रायपुर में स्थित उनके निवास पर आयोजित एक समारोह में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था।
'सबसे गरीब आदमी की' की कुछ पंक्तियां हैं:
'सबसे गरीब आदमी की
सबसे कठिन बीमारी के लिए
सबसे बड़ा विशेषज्ञ डाक्टर आए
जिसकी सबसे अधिक फीस हो।'