रायपुर

CG News: मुख्यमंत्री बोले-70 करोड़ महिलाओं की उम्मीद टूटी, जारी रहेगा संघर्ष

CG News: मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे देश की आधी आबादी, माता-बहनों को देश के विकास में सहभागी बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वन्दन (संशोधन) अधिनियम लाया गया था।

2 min read
Apr 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Photo Patrika)

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पारित नहीं होने देने पर कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीद टूटी है। इसके लिए निश्चित रूप से देश की मातृशक्ति इंडी गठबंधन को कतई माफ नहीं करेगी। समूचे विपक्ष को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा, विधेयक पारित नहीं होने बावजूद भाजपा का संकल्प डिगा नहीं है और इस अधिनियम के मार्ग की सारी बाधाओं को दूर करके हम देश की मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण का संवैधानिक अधिकार दिलाकर रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे देश की आधी आबादी, माता-बहनों को देश के विकास में सहभागी बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वन्दन (संशोधन) अधिनियम लाया गया था। लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि हमारी माता-बहनों की खुशी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और समाजवादी पार्टी के अड़ियल रुख और महिला विरोधी राजनीतिक चरित्र के चलते साकार नहीं हो पाई।

ब्रिटिश नीति पर चली है कांग्रेस

सीएम ने कहा, कांग्रेस फूट डालो और राज करो की ब्रिटिश नीति पर चलकर पिछले तीन दशकों से महिला आरक्षण की केवल बातें कर रही है। जब भी इस पर सार्थक पहल कर उसे कानून बनाने का वक्त आता है तब कांग्रेस के लोग मुंह फेर लेते हैं। परिसीमन, धर्म आधारित आरक्षण, उत्तर-दक्षिण वैमनस्य पैदा करने की घृणित कोशिश करके नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को पारित नहीं होने दिया।

कांग्रेस कर रही है गद्दारी : सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा, कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध करके देश की महिलाओं का अपमान किया है। जब-जब महिलाओं के हित और अधिकारों की बात आई, कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को प्रताड़ित करने का काम ही किया। शाहबानो प्रकरण, ट्रिपल तलाक कानून जैसे विषयों को लेकर कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के साथ गद्दारी की है। यही कांग्रेस की सोच है।

इससे सम्बंधित खबर

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में खुलेंगे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने शुक्रवार को मंत्रालय विभागीय समीक्षा बैठक ली है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में नगरीय निकायों के सहयोग से एनिमल बर्थ कंट्रोल सेन्टर स्थापित किए जाएंगे। इन सेंटरों में आवारा श्वानों के जन्म को नियंत्रित करने के लिए नसबंदी अभियान चलाया जाएगा और रैबीज बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण भी किया जाएगा। पढ़े पूरी खबर

Updated on:
20 Apr 2026 09:58 am
Published on:
20 Apr 2026 09:57 am
Also Read
View All