20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में खुलेंगे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, आवारा श्वानों पर लगेगा लगाम

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों की सभी महिला हितग्राहियों को दुधारू गाय देने का निर्णय लिया है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। य

2 min read
Google source verification
CG News: छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में खुलेंगे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, आवारा श्वानों पर लगेगा लगाम

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (Photo AI)

CG News: पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने शुक्रवार को मंत्रालय विभागीय समीक्षा बैठक ली है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में नगरीय निकायों के सहयोग से एनिमल बर्थ कंट्रोल सेन्टर स्थापित किए जाएंगे। इन सेंटरों में आवारा श्वानों के जन्म को नियंत्रित करने के लिए नसबंदी अभियान चलाया जाएगा और रैबीज बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण भी किया जाएगा।

बैठक में मंत्री नेताम ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों की सभी महिला हितग्राहियों को दुधारू गाय देने का निर्णय लिया है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। यह योजना, जो पहले बस्तर क्षेत्र की जनजातीय महिलाओं के लिए प्रारंभ की गई थी, अब राज्य के सभी जनजातीय क्षेत्रों की महिला हितग्राहियों के लिए विस्तारित की गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने एनडीडीबी से समझौता किया है। उन्होंने अधिकारियों को इस योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बांटी जाएंगी भारतीय नस्ल की गाय

मंत्री नेताम ने अधिकारियों को जलवायु के अनुकूल भारतीय नस्ल की गायों का वितरण करने के निर्देश दिए, ताकि गौ-वंशी पशुओं के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि हो सके। उन्होंने पशुओं में होने वाले विभिन्न संक्रमण रोगों के नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान चलाने पर भी जोर दिया, जिससे आकस्मिक पशुधन हानि को रोका जा सके। इस बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं चंद्रकांत वर्मा, कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा, पशु संवर्धन कार्यक्रमों के तहत कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दिया जा रहा है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत सेक्स सॉर्टेड सीमेन के उपयोग से नस्ल सुधार और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2026-27 में इस योजना के लिए हितग्राहियों को अंशदान में छूट देने का भी प्रावधान किया गया है।

मंत्री नेताम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशु दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गौधाम निर्माण में तेजी लाई जाए और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त सहला निगार, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं चंद्रकांत वर्मा, कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।