रायपुर

CG Cabinet Meetting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की आज होगी बैठक, धर्मांतरण संशोधन कानून को मिलेगी मंजूरी

CG Cabinet Meetting: सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आज होने वाली साय कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम् मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।

less than 1 minute read
Dec 10, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट (Photo Patrika)

CG Cabinet Meetting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। छत्तीसगढ़ कैबिनेट की ये अहम बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 10:30 बजे से शुरु होगी। सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आज होने वाली साय कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम् मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।

मंत्रालय में आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र में विधेयकों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में धर्मांतरण संशोधन कानून पर मुहर लग सकती है। वहीं सीएम साय की अध्यक्षता में आज होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी, किसानों की समस्या जैसे कई विषयों पर चर्चा हो सकती है।

किसानों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा

कैबिनेट की इस बैठक में किसानों से जुड़े अहम मुद्दों, धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, राज्य की वित्तीय स्थिति, औद्योगिक निवेश, स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है। हाल ही में धान खरीदी व्यवस्था में मिल रही सफलता और किसानों द्वारा बड़े स्तर पर किए जा रहे।

छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से नए औद्योगिक नीति संशोधनों पर भी मंत्रिमंडल चर्चा कर सकता है। हाल ही में विभिन्न जिलों में उद्योगों द्वारा दिखाई गई रुचि के बाद सरकार निवेशकों के लिए और अनुकूल वातावरण तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य में बढ़ते साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा पुलिसिंग को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने से जुड़े प्रस्ताव भी बैठक का हिस्सा हो सकते हैं।

Updated on:
10 Dec 2025 07:43 am
Published on:
10 Dec 2025 07:41 am
Also Read
View All

अगली खबर