रायपुर

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: फिर से 3 साल बाद एयरपोर्ट से शुरू हुई सिटी बस सेवा, महज इतना रुपए होगा किराया

Raipur News: राजधानी में 23 जुलाई 2023 को माना एयरपोर्ट से दुर्ग तक जाने वाली पूरी तरह वातानुकूलित सिटी बस का आज दोबारा शुभारंभ किया गया है।

less than 1 minute read
Jul 25, 2023
रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई सिटी बस सेवा

Chhattisgarh News: रायपुर। राजधानी में 23 जुलाई 2023 को माना एयरपोर्ट से दुर्ग तक जाने वाली पूरी तरह वातानुकूलित सिटी बस का आज दोबारा शुभारंभ किया गया है।

आज सुबह सवा दस बजे विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से इस बस को रवाना किया गया। यह बस नवा रायपुर स्थित विवेकानंद एयरपोर्ट से तेलीबंधा, पचपेड़ी नाका, भाटागाँव, टाटीबंध, पवार हाउस, नेहरू नगर होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी। बस विवेकानंद विमानपत्तन परिसर (Raipur Hindi News) से सुबह साढ़े आठ, सवा दस, दोपहर ढाई और शाम साढ़े छह बजे छूटेगी।

Inauguration of city bus going from airport to Durg: इसी प्रकार पूरी तरह एयर कंडीशंड यह बस दुर्ग से सुपेला, पवार हाउस, भिलाई-3, टाटीबंध, तेलीबंधा होते हुए एयरपोर्ट पहुँचेगी। दुर्ग से बस सुबह 7:50 बजे, सवा ग्यारह बजे, दोपहर 12:50 बजे, और शाम 4:45 बजे पर छूटेगी। इस बस के चलने से दुर्ग से एयरपोर्ट तक आने जाने (Chhattisgarh Hindi News) वाले यात्रियों को अब बेहतर सुविधा मिलेगीं। इस बस का एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपए और एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया एक सौ रुपए होगा।

Durg to Raipur Airport bus contact number
Durg to Raipur Airport city bus timetable
Durg to mana airport bus
Durg to Raipur bus
Ac city bus
Raipur Airport bus timings
Raipur Airport to Durg city bus fare
Raipur city bus timetable

Published on:
25 Jul 2023 05:08 pm
Also Read
View All