रायपुर

CM बघेल ने भाजपा पर कसा तंज कहा – आदिवासियों की पूछ-परख की होती तो 15 सीटों में नहीं सिमटते

Raipur News : भाजपा की पुरखौती सम्मान यात्रा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है।

less than 1 minute read
Jun 05, 2023
CM बघेल ने भाजपा पर कसा तंज कहा - आदिवासियों की पूछ-परख की होती तो 15 सीटों में नहीं सिमटते

Raipur News : भाजपा की पुरखौती सम्मान यात्रा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा 15 साल तक भाजपा ने आदिवासियों को पूछा तक नहीं। यदि पूछे होते तो 15 साल बाद 15 सीटों में नहीं सिमटते। आरंग रवाना होने से पहले सीएम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, भाजपा चुनाव के समय ही भगवान राम के नाम का उपयोग करती हैं।

छत्तीसगढ़ में तो भांचा राम, शबरी के राम और कौशल्या के राम के रूप में जन-जन के मानस पटल में रचा बसा है। महात्मा गांधी ने राम राज्य की बात कही थीं, हम लोग निरंतर सुराजी गांव के रूप में उस दिशा में ही चल रहे हैं। (Raipur News Update) राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, इस तरह के महोत्सव अन्य जिले में भी करने पर विचार चल रहा है।

‘कभी नहीं किया जन नायकों का सम्मान’

भाजपा की पुरखौती सम्मान यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, भाजपा सिर्फ आदिवासी मतदाताओं को लुभाने का काम कर रही है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ की पुरखौती का अपमान किया। कभीजन नायकों का सम्मान नहीं किया। (Raipur News Today) भाजपा ने अपने आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को विश्व आदिवासी दिवस के दिन हटा दिया है।

Published on:
05 Jun 2023 01:08 pm
Also Read
View All