रायपुर

राष्ट्रीय रामायण में CM बघेल का हुआ स्वागत , महोत्सव में चार-चाँद लगाने आए….विदेशों से कलाकार

Ramayan Mahotsav : रायगढ़ में आयोजित भव्य रामायण का आज शुभारंभ है।

2 min read
Jun 01, 2023
राष्ट्रीय रामायण में CM बघेल का हुआ स्वागत , महोत्सव में चार-चाँद लगाने आए....विदेशों से कलाकार

Ramayan Mahotsav : रायगढ़ में आयोजित भव्य रामायण का आज शुभारंभ होने जा रहा है, महोत्सव में चार-चाँद लगाने के लिए मुख्य मंच को रामायण से अरण्य कांड की थीम पर सजा सजाया गया है। आज के कार्यक्रम में अरण्य काण्ड की प्रस्तुति होनी है। महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए इंडोनेशिया और कंबोडिया के दल रायगढ़ पहुंच चुके है। महोत्सव के दौरान तीनों दिन सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा।

Ramayan Mahotsav : रामायण में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे रायगढ़। जहां धूमधाम से सीएम भूपेश बघेल का स्वागत किया गया।

Ramayan Mahotsav : सीएम बघेल राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करके भव्य आयोजन का शुरुआत किया जायेगा।

Ramayan Mahotsav : शुभारंभ के अवसर पर विदेशी और अंतरराज्यीय कलाकार करेंगे मार्च पास्ट साथ ही आज पहले दिन कंबोडिया के कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा डॉ. कुमार विश्वाश, भजन गायिका मैथली ठाकुर, हंशराज रघुवंशी की भी प्रस्तुति होगी।

Published on:
01 Jun 2023 04:31 pm
Also Read
View All