रायपुर

साय सरकार बचे हुए धान की करेगी नीलामी! अरुण साव ने कहा- कांग्रेस को किसानों की चिंता नहीं..

Dhan Kharidi: रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को अपने रायपुर निवास में कहा, राज्य की विष्णु देव साय सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य किया है।

less than 1 minute read
Apr 18, 2025

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को अपने रायपुर निवास में कहा, राज्य की विष्णु देव साय सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदी की है। सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए यह निर्णय लिया है।

Dhan Kharidi: प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदी

वहीं उपयोग के बाद जो धान बचे है, उसकी नीलामी की जाएगी। साव ने कहा, कांग्रेस को किसानों की चिंता नहीं है। उन्होंने हमेशा किसानों के साथ अत्याचार किया है, प्रदेश के किसानों का धान देश में सर्वाधिक दर पर खरीदी की है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की मंशा किसानों के हित में नहीं है। वहीं यह सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य अपने आर्थिक संसाधनों में जो कमी होगी, उसकी पूर्ति करेगी।

नई औद्योगिक नीति से देश के औद्योगिक घरानों में छत्तीसगढ़ के प्रति आकर्षण बढ़ा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जो इनवेस्टर्स मीट की है उसका यह प्रतिसाद है। हम बड़े निवेशक राज्य के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। इससे निश्चित रूप से प्रदेश में औद्योगिक विकास होगा। बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा, हमारे नवजवानों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश की आर्थिक तरक्की होगी।

Updated on:
18 Apr 2025 12:56 pm
Published on:
18 Apr 2025 12:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर