CG News: माँ के संस्कार, स्नेह और समर्पण से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ के नागरिकों के सुख, सम्मान और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
CG News: माँ केवल एक शब्द नहीं, संवेदना है… भावना है, जीवन का सबसे पवित्र अहसास है। माँ जीवन रूपी उपवन के हर फूल में बसने वाली खुशबू है। माँ लोरी की मधुरता है, स्नेह की कोमल थाप है, माँ श्रद्धा है, विश्वास है, पूजा की थाली और मंत्रों का पावन जाप है।
आज अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर गृहग्राम बगिया में पूज्य माताजी के चरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया। उनके स्नेह, संस्कार और शुभाशीष से लोकमंगल एवं जनसेवा के मेरे संकल्प को शक्ति और प्रेरणा मिलती है। माँ के दिखाए सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के मार्ग पर चलते हुए छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक के सुख, सम्मान और समृद्धि के लिए मेरे प्रयास निरंतर समर्पित भाव से जारी रहेंगे।