14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur Airport: मुंबई के लिए 1 मई से नई फ्लाइट, इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल

Raipur Airport: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई के लिए 1 मई से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद रायपुर और मुंबई के बीच 4 फ्लाइटों का संचालन होगा। यह अतिरिक्त फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे मुंबई से उड़ान भरने के बाद 2.25 को रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद […]

2 min read
Google source verification
Raipur Airport: मुंबई के लिए 1 मई से नई फ्लाइट, इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल

मुंबई के लिए 1 मई से नई फ्लाइट (Photo Patrika)

Raipur Airport: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई के लिए 1 मई से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद रायपुर और मुंबई के बीच 4 फ्लाइटों का संचालन होगा। यह अतिरिक्त फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे मुंबई से उड़ान भरने के बाद 2.25 को रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2.55 को रायपुर से रवाना होने के बाद 4.35 को मुंबई पहुंचेगी।

ट्रैवल्स संचालक किर्ती व्यास ने बताया कि मुंबई के लिए इस समय तीन फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। इसमें मुंबई की पहली फ्लाइट सुबह 9 बजे, इसके बाद दोपहर 2.25 को और शाम को 9.30 को रायपुर आती है। इसके अतिरिक्त अब नई फ्लाइट दोपहर 2.25 को रायपुर पहुंचेगी। बता दें कि इस समय रायपुर और मुंबई के बीच 3 फ्लाइटों का संचालन किया जाता है।

जयपुर फ्लाइट बंद

इंडिगो एयरलाइन द्वारा संचालित रायपुर से वाया हैदराबाद होते हुए जयपुर फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया गया है। हालांकि हैदराबाद से जयपुर के बीच फ्लाइट चल रही है। वहीं जयपुर से वाया मुंबई होते हुए रायपुर के लिए फ्लाइट है। लेकिन, इसकी बुकिंग रायपुर से जयपुर के लिए टिकटों की बुकिंग आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।

आदेश विमानन कंपनियों द्वारा ट्रैवल्स संचालकों को दिया गया है। इसकी मुख्य वजह हैदराबाद से जयपुर जाने वाली फ्लाइट का शेड्यल बताया जा रहा है। बता दें कि रायपुर से हैदराबाद वाया जयपुर जाने वाली फ्लाइट 23 मार्च से शुरू किया गया था। लेकिन, दो दिन बाद ही इसे बंद कर दिया गया।

रायपुर एयरपोर्ट में EV चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना में आज सोमवार को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। यह अडाणी समूह का स्टेशन है।इस चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन के. के. लहरे, कार्यवाहक विमानपत्तन निदेशक रायपुर ने किया । इस अवसर पर वाणिज्यिक एवं विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

नवस्थापित चार्जर की क्षमता 60 किलोवाट है तथा यह CCS Type-2 कनेक्टर से सुसज्जित है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करता है।

यह सुविधा एयरपोर्ट आने वाले ईवी उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करेगी और क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने में सहायक होगी। यह पहल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।छत्तीसगढ़ सड़क निर्माण