16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Protest: कांग्रेसियों ने मंत्री टंकराम वर्मा के तिल्दा स्थित बंगले का किया घेराव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी

CG Politics: प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, मंत्री के द्वारा विधानसभा के अन्य शहरो में बाईपास रोड बनाए गए हैं, लेकिन तिल्दा के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।

2 min read
Google source verification
CG Protest: कांग्रेसियों ने मंत्री टंकराम वर्मा के तिल्दा स्थित बंगले का किया घेराव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी

कांग्रेसियों ने मंत्री बंगले का किया घेराव (Photo Patrika)

CG Protest: रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को बाइपास सड़क निर्माण, ऑनलाइन सट्टा पर रोक लगाने, नकली सामग्री की बिक्री जैसे अन्य मुद्दे को लेकर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में तिल्दा में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास को घेरने का भी प्रयास किया। इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।

प्रदर्शन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से हुई। यहां कांग्रेसियों ने सभा कर उद्बोधन देते हुए बाईपास निर्माण की मांग रखी। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल ही मंत्री टंकराम वर्मा के बंगले तरफ गए। मंत्री बंगले के सामने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति भी उत्पन्न हुई।

जिला ग्रामीण अध्यक्ष बंजारे ने कहा, मंत्री ने चुनाव के दौरान तिल्दा में बाइपास बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। ऑनलाइन सट्टा धड़ल्ले से चल रहा है। अवैध शराब का बोलबाला है और तिल्दा नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम इन सभी मुद्दों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

तिल्दा के साथ लगातार अन्याय हो रहा : शैलेश नितिन त्रिवेदी

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, मंत्री के द्वारा विधानसभा के अन्य शहरो में बाईपास रोड बनाए गए हैं, लेकिन तिल्दा के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि, यदि शहर में सट्टा-जुआ और अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करेगी। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल चौक पर सभा का आयोजन किया गया।

पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी

सभा को सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, शैलेश नितिन त्रिवेदी मोतीलाल हिंदुजा, लक्ष्मी नारायण वर्मा आदि ने संबोधित किया। सभा के बाद सभी कांग्रेसी रैली निकाकर नारेबाजी करते हुए मंत्री के बंगले पहुंचे। हालांकि, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण प्रदर्शनकारियों को बंगले के अंदर जाने से रोक दिया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

इस दौरान शैलेष नितिन त्रिवेदी, नेता प्रतिपक्ष विजय सोनू मारखंडे, राम गिडलानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिल्दा अजितेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण बलदाऊ साहू, पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण वर्मा, देवा दास टंडन, के. कृष्ण मूर्ति, नवीन अग्रवाल, ओम ठाकुर, राजेश कोटवानी, नानक छाबड़िया, सनत सेन, प्रशांत गुप्ता, नीरज राठी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।