14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के हवाला एजेंट से रायपुर में 35 लाख की ठगी, फर्जी नोट नंबर दिखा पैसे लेकर फरार

CG Fraud: नोट के सीरियल नंबर का मिलान उसने अपने सेठ द्वारा वाट्सऐप किए 2 रुपए के नोट के सीरियल नंबर से किया। दोनों नंबर एक थे, तो करण ने 35 लाख रुपए उसे दे दिया। इसके बाद वह आदमी रकम लेकर चला गया।

2 min read
Google source verification
CG Fraud: मुंबई के हवाला एजेंट से रायपुर में 35 लाख की ठगी, फर्जी नोट नंबर दिखा पैसे लेकर फरार

CG Fraud: राजधानी में हवाला कारोबारी का एजेंट ठगी का शिकार हो गया। मुंबई से लाखों रुपए रायपुर में डिलीवर करने पहुंचे हवाला एजेंट की जानकारी ठगों को मिल गई। ठग दूसरी पार्टी बनकर पहुंचा और दूसरे नोट का नंबर दिखाकर 35 लाख ले भागा। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मुंबई निवासी करण शर्मा को उसके सेठ कनक राम ने 11 अप्रैल को हवाला का पेमेंट लेने रायपुर भेजा था। रायपुर पहुंचने के बाद कनक राम ने एक मोबाइल नंबर दिया। इसमें करण ने कॉल किया। दूसरी पार्टी ने उसे तेलीबांधा इलाके में बुलाया। इसके बाद करण ने उसे 20 रुपए का नोट दिखाया। नोट के नंबर का मिलान करने के बाद दूसरी पार्टी ने उसे 35 लाख रुपए दिए।

रकम लेने के कुछ देर बाद फिर उसके सेठ का कॉल आया। फिर यह रकम तीसरी पार्टी को देने के लिए कहा और उसका मोबाइल नंबर दिया। करण ने उस नंबर पर कॉल किया, तो उसने करण को वीआईपी रोड तेलीबांधा बुलाया। इसके बाद तीसरी पार्टी ने अपने आदमी को रकम लेने के लिए भेजने की जानकारी देते हुए उसका मोबाइल नंबर दिया। बात करने के बाद वह आदमी पहुंचा। उसने दो रुपए का नोट दिखाया।

नोट के सीरियल नंबर का मिलान उसने अपने सेठ द्वारा वाट्सऐप किए 2 रुपए के नोट के सीरियल नंबर से किया। दोनों नंबर एक थे, तो करण ने 35 लाख रुपए उसे दे दिया। इसके बाद वह आदमी रकम लेकर चला गया। इस बीच उसके सेठ ने तत्काल करण को कहा कि नोट का सीरियल नंबर दूसरा है, उस व्यक्ति को रकम नहीं देना। लेकिन तब वह फरार हो चुका था। इसकी जानकारी करण ने अपने सेठ को दी। इसके बाद करण ने तेलीबांधा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

थाने में शिकायत, CCTV में दिखा संदिग्ध

पीड़ित ने घटना की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक संदिग्ध कैद हुआ है। साथ ही जिस मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया था, उसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।