रायपुर

फर्क साफ है… मुख्यमंत्री साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए लगभग 6 हजार 896 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है।
less than 1 minute read
Feb 02, 2024
vishnu_dev.jpg

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश कर दिया। यह अंतिम बजट के तौर पर साल 2024-25 के लिए मोदी सरकार का अंतरिम बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए लगभग 6 हजार 896 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर करते हुए डबल इंजन की सरकार के फायदे बताते हुए। कांग्रेस की आलोचना की है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो 311 करोड़ मिलते थे अब मोदी सरकार में 7 हजार करोड़ मिले हैं. यही तो डबल इंजन की सरकार है।

देखिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ट्वीट

Published on:
02 Feb 2024 01:01 pm