
Patrika Abhiyan
Patrika Abhiyan: छत्तीसगढ़ में सड़कों पर घूमते मवेशी अब सिर्फ यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती नहीं हैं, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। शहरों से लेकर कस्बों और गांवों तक सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगह सड़क के बीच बैठे मवेशियों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस गंभीर समस्या को लेकर पत्रिका लगातार अभियान चला रहा है। इसके बावजूद सड़कों पर मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कोर्ट की ओर से भी शासन-प्रशासन को कई बार फटकार लगाई जा चुकी है। ऐसे में अब इस अभियान में आम लोगों की सहभागिता बेहद जरूरी है।
अगर आपके इलाके की सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा है या मवेशियों के कारण आपको परेशानी हो रही है, तो आप इसकी तस्वीर पत्रिका को भेज सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर WhatsApp के जरिए फोटो भेजना होगा।
WhatsApp नंबर: 79747 09484
अबरार खान
स्थान – M.B.S. किराना स्टोर के पास, बेमेतरा कवर्धा रोड सिमगा
थाने के सामने अहिवारा नंदनी
एरोड्रम के सामने नंदिनी
टाउनशिप नंदनी
लिमाही चौक बेरला
धनोरा से हनोदा रोड दुर्ग
Updated on:
25 Aug 2026 07:29 pm
Published on:
25 Aug 2026 07:27 pm
