25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ganja Smuggling: रायपुर में स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, मौका देखकर ड्राइवर भागा

Raipur Ganja News: रायपुर के डीडी नगर इलाके में मोहल्लेवासियों के शक के बाद स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर फरार है।
2 min read
Google source verification
Ganja Smuggling

स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा किया बरामद (photo source- Patrika)

Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो वाहन से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। हैरानी की बात यह है कि वाहन से गांजा पुलिस की कार्रवाई के दौरान नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के शक के बाद सामने आया। लोगों ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा मिला।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांजा से भरी स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। हालांकि वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे रायपुर में किसे पहुंचाया जाना था।

Chhattisgarh Police: नाली में फंस गई थी स्कॉर्पियो

जानकारी के मुताबिक सुबह के समय महासमुंद पासिंग सफेद रंग की स्कॉर्पियो डीडी नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाली में फंस गई थी। वाहन के फंसने के बाद ड्राइवर घबरा गया और मौके से निकलने की कोशिश करने लगा। वाहन की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर बड़ी मात्रा में गांजा मिला। गांजा देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। वाहन का नंबर CG 06 HE 9900 बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो और उसमें रखा गांजा अपने कब्जे में ले लिया।

करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद

पुलिस के अनुसार वाहन से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसे रायपुर में किस जगह पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ड्राइवर मौके से फरार

स्थानीय लोगों को शक होने और वाहन की तलाशी लिए जाने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त करने के साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस वाहन के दस्तावेज, नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मामले में वाहन मालिक और गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है।

Raipur Ganja News: कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेप रायपुर तक पहुंच गई और स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद मामला सामने आया। अब यह जांच का विषय है कि गांजे से भरी यह स्कॉर्पियो रायपुर तक कैसे पहुंची? रास्ते में लगे चेकिंग प्वाइंट और अन्य निगरानी व्यवस्थाओं के बावजूद वाहन पुलिस की नजर से कैसे बच गया?

हालांकि इन सवालों का जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने गांजा और वाहन जब्त कर लिया है। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरी तस्करी के पीछे कौन लोग हैं और गांजे की यह बड़ी खेप राजधानी तक किस नेटवर्क के जरिए पहुंची।