रायपुर

नवरात्रि पर कांग्रेस का बड़ा दांव… जारी करेगी मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, बदले जाएंगे कई चेहरे

Congress Block President List 2025: नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाएगी। कांग्रेस मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी करेगी, वहीं भाजपा भी निगम-मंडल और आयोग नियुक्तियों की तीसरी सूची ला सकती है।

2 min read
Sep 21, 2025
Congress Block President List 2025 (Photo source- Patrika)

Congress Block President List 2025: इस बार की नवरात्रि भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के लिए खास रहने वाली है। दरअसल, कांग्रेस ने संगठन विस्तार का होमवर्क पूरा कर लिया है। मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों की पहली सूची नवरात्रि में जारी होगी। वहीं, भाजपा में निगम-मंडल और आयोग में नियुक्ति का इंतजार कर रहे दावेदारों का भी इंतजार खत्म हो सकता है।

माना जा रहा है कि भाजपा नवरात्रि में अपनी तीसरी सूची जारी कर सकती है। इसके बाद दोनों राजनीतिक दल वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर काम करना शुरू कर देंगे। वर्ष 2028 के चुनाव में भाजपा के सामने सत्ता बरकरार रखने की और कांग्रेस के सामने फिर से सत्ता में वापसी की चुनौती होगी।

ये भी पढ़ें

घटिया क्वालिटी पानी फैक्ट्री की रिपोर्टिंग के दौरान मारपीट, पत्रकारों ने किया प्रदर्शन… कांग्रेस नेताओं के ट्वीट से गरमाई राजनीति

Congress Block President List 2025: निगम-मंडलों में उपाध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति बाकी

भा जपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार से नवरात्रि में एक उमीद है। निगम मंडल-आयोगों में बची राजनीतिक नियुक्ति की तीसरी सूची सरकार नवरात्रि में जारी कर सकती है। इसके बाद सरकार राज्योत्सव में जुट जाएगी। वैसे भी पूरी भाजपा फिलहाल पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्य में व्यस्त है।

फिर भी दावेदार भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उमीद है कि निगम-मंडल, आयोगों और परिषदों में बचे पदों पर नियुक्ति की सूची नवरात्रि में ही जारी की जा सकती है। बता दें कि भाजपा सरकार ने पहली सूची में ज्यादा आयोगों-मंडलों और परिषदों में अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। एक दो निगम मंडलों-आयोगों में ही उपाध्यक्ष बनाए थे, जबकि अधिकांश में उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति अभी बाकी है।

कई जिलों की नई कार्यकारिणी भी नहीं बनी

वहीं, भाजपा के कई जिलों की नई कार्यकारिणी का भी गठन नहीं हुआ है। इसे लेकर भी कार्यकारिणी में पद पाने के इच्छुक दावेदार नाराज चल रहे हैं। इसी तरह प्रदेश युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चों की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उमीद है कि नवरात्रि में सूची जारी होगी, तो नए लोगों को कुछ पद मिलेंगे, जो पहले से पद पर थे, उन्हें बड़े पद मिल सकते हैं।

कांग्रेस में अधिकांश ब्लॉक अध्यक्षों के बदलेंगे चेहरे

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस साल संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को संगठन विस्तार के लिए 30 सितबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल एक बार फिर समीक्षा बैठक लेने आ सकते हैं।

Congress Block President List 2025: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इस बार सभी की सहमति से अपने हिसाब से संगठन विस्तार करने जा रहे हैं। कांग्रेस में 309 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। इसके साथ 1400 से अधिक मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू का कहना है कि मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों की सूची एक-दो दिन में जारी हो जाएगी। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की नियुक्ति के बाद पहली बार संगठन में इतना बड़ा फेरबदल होगा। जानकारों का कहना है कि अधिकांश ब्लॉक में नए चेहरों को मौका मिलेगा।

जिला अध्यक्षों की भी सूची तैयारी

कांग्रेस 12 से अधिक जिलाध्यक्षों को बदलने की भी तैयारी है। इसका होमवर्क भी पूरा हो गया है। खास बात यह है कि जिन जिलों में विवाद की स्थिति बनी थी, उन जिलों में संगठन ने अपने पर्यवेक्षकों को भेजा था। इनकी रिपोर्ट के आधार पर सूची भी तैयार हो गई है। बताया जाता है कि दिल्ली हाईकमान से अनुमति मिलने के बाद इसकी सूची भी जल्द जारी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

Voter list controversy: राहुल गांधी ने दूसरी बार पेश किए मतदाता सूची में गड़बड़ी के सबूत, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Published on:
21 Sept 2025 02:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर