रायपुर

CG Election 2025: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई दो समिति, लखमा को नहीं मिली जगह

CG Election 2025: 21 वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। दूसरी समिति चुनाव घोषणा पत्र समिति है। इसका संयोजक वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा को बनाया गया है। खास बात यह है कि दोनों समिति में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को नहीं रखा गया है।

less than 1 minute read
Jan 16, 2025
cg news

CG Election 2025: नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने दो समिति का ऐलान किया है। पहली समिति नगरीय निकाय चुनाव समिति होगी। इसमें कुल 21 वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। दूसरी समिति चुनाव घोषणा पत्र समिति है। इसका संयोजक वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा को बनाया गया है। खास बात यह है कि दोनों समिति में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को नहीं रखा गया है।

जबकि जेल में बंद विधायक देवेन्द्र यादव को निकाय चुनाव समिति में जगह दी गई है। निकाय चुनाव समिति में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, एसए सम्पत कुमार, ज़रिता लैतलफांग, विजय जांगिड़, ताम्रध्वज साहू, फूलोदेवी नेताम, रविन्द्र चौबे, राजेश तिवारी, देवेन्द्र यादव, मलकीत सिंह गैदू, मोहन मरकाम, धनेन्द्र साहू, शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, उमेश पटेल को जगह मिली है।

इस समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ सेवादल के प्रमुख को भी रखा गया है। इसी प्रकार नगरीय निकाय चुनाव में घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गठित समिति में सत्यनारायण शर्मा के अलावा पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, गुरू रूद्र कुमार, अमरजीत भगत, अनिला भेंडिया, अमितेष शुक्ल, अरूण वोरा, एजाज ढेबर, डॉ. अजय तिर्की, राजकिशोर प्रसाद, हेमा देशमुख और नन्दलाल देवांगन को रखा गया है।

Published on:
16 Jan 2025 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर