26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत! 15 से ज्यादा बड़े रेस्टोरेंट बंद, कई जगह करनी पड़ी मेन्यू कम…

Gas Cylinder Shortage in Raipur: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई में आई रुकावट से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
रायपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत! 15 से ज्यादा बड़े रेस्टोरेंट बंद, कई जगह करनी पड़ी मेन्यू कम...(photo-patrika)

रायपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत! 15 से ज्यादा बड़े रेस्टोरेंट बंद, कई जगह करनी पड़ी मेन्यू कम...(photo-patrika)

Gas Cylinder Shortage in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई में आई रुकावट से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। गैस की कमी के चलते शहर के 15 से अधिक बड़े रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं, जबकि कई होटल और ढाबा संचालकों को अपने मेन्यू में कटौती करनी पड़ी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई जगह ग्राहकों को उनकी पसंद की सभी डिश उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

Gas Cylinder Shortage in Raipur: अचानक रुक गई सप्लाई, किचन हुए ठप

जानकारी के अनुसार शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अचानक प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट के किचन ठप पड़ने लगे हैं। कई बड़े और मशहूर रेस्टोरेंट पूरी तरह बंद हो गए हैं, जबकि जो होटल अभी संचालित हो रहे हैं, उन्हें सीमित संसाधनों के साथ काम करना पड़ रहा है।

सिर्फ 3-4 दिन का ही बचा स्टॉक

होटल और ढाबा संचालकों का कहना है कि ज्यादातर प्रतिष्ठानों के पास सिर्फ तीन से चार दिन का गैस सिलेंडर स्टॉक ही बचा है। गैस एजेंसियों से समय पर डिलीवरी नहीं मिलने के कारण छोटे और मध्यम स्तर के होटल मालिकों की चिंता बढ़ गई है। यदि जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में सैकड़ों छोटे रेस्टोरेंट भी बंद होने की स्थिति में पहुंच सकते हैं।

व्यापारियों और कर्मचारियों पर संकट

गैस संकट का असर सिर्फ कारोबार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी खतरा मंडरा रहा है। होटल और ढाबा संचालकों ने प्रशासन और गैस कंपनियों से जल्द से जल्द कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बहाल करने की मांग की है, ताकि शहर का होटल-रेस्टोरेंट कारोबार सामान्य हो सके।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग