
रायपुर में ठगी का अनोखा तरीका! नकली सोना-चांदी देकर ले उड़े 5 लाख, जांच में खुला राज...(photo-patrika)
CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में ठगों ने नकली सोने की माला और चांदी का सिक्का देकर एक किराना कारोबारी से लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने असली अंगूठी और 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना दिसंबर महीने की है, जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने हाल ही में पुलिस में दर्ज कराई है।
न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस के अनुसार अमलीडीह के महात्मा गांधी नगर स्थित ओम किराना स्टोर के संचालक मुरली केशरवानी (50) ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे अमर कुमार नामक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ दुकान पर आया था।
दोनों आरोपियों ने मुरली से कहा कि उनके पास पुराने जमाने का चांदी का सिक्का और सोने की माला है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने सामान असली बताकर भरोसा दिलाया। आरोपियों की बातों में आकर मुरली केशरवानी ने उन्हें 5 लाख रुपये दे दिए और सिक्का व माला खरीद ली। बाद में जब उन्होंने इसकी जांच कराई तो दोनों ही सामान नकली निकले।
ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं 318-4 और 3-5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
12 Mar 2026 11:37 am
Published on:
12 Mar 2026 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
