30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CGPSC ने पहली बार जारी किया फीस वापसी लिंक, बाकी परीक्षार्थियों को अभी भी इंतजार

CGPSC Exam Fee Refund: CGPSC और व्यापम परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थियों को शुल्क वापसी का वादा किया गया था, लेकिन एक साल बाद भी अधिकांश अभ्यर्थियों को पैसा नहीं मिला।

2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Laxmi Vishwakarma

image

अनुराग सिंह

Mar 12, 2026

CGPSC परीक्षा में शुल्क वापसी घोषणा (photo source- Patrika)

CGPSC परीक्षा में शुल्क वापसी घोषणा (photo source- Patrika)

CGPSC Exam Fee Refund: राज्य शासन ने एक साल पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की परीक्षा को लेकर अहम घोषणा की थी। इसके तहत उपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा शुुल्क वापस किए जाने का प्रावधान किया गया था, लेकिन एक साल बाद भी अभ्यर्थियों को यह राशि मिली।

परीक्षा की फीस की पहली बार कोई लिंक जारी

इस दौरान सीजीपीएससी और सीजी व्यापम की ओर से भी 30 से ज्यादा परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। इसमें ज्यादातर के रिजल्ट भी घोषित हो गए हैं। पत्रिका के द्वारा सीजीपीएससी के सेक्रेटरी के पास फीस मुद्दा रखने के बाद ही उन्होंने बुधवार को ही फीस वापसी को लेकर एक सूचना भी जारी की है। किसी परीक्षा की फीस वापसी को लेकर पहली बार कोई लिंक जारी की गई है। सूचना में कोर्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा- 2025 का ही जिक्र किया गया है। अभी भी दूसरे परीक्षाओं में शामिल लाखों स्थानीय निवासी अभ्यर्थी अपनी फीस वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

परीक्षा में शामिल हो चुके लाखों अभ्यर्थी

घोषणा के बाद से सीजीपीएससी सिविल जज, राज्य सेवा परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर, सुपरिटेंडेंट, कोर्ट मैनेजर, साइकोलॉजिस्ट-काउंसलर, असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री, माइनिंग इंसपेक्टर जैसे पदों के लिए परीक्षाएं ले चुका है। ऐसे ही व्यापम के अपेक्स बैंक के विभिन्न, रसानज्ञ, केमिस्ट, अमीन, अनुरेखक, हैंडपंप तकनीशियन, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, वार्ड आया-बॉय, प्रयोगशाला परिचारक, उप अभियंता, एडीईओ, आबकारी आरक्षक जैसे कई पदों के लिए परीक्षाएं हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक इसमें शामिल लाखों अभ्यर्थियों को शुल्क वापस नहीं किया गया।

CGPSC Exam Fee Refund: अभ्यर्थी लिंक से कर सकेंगे रिफंड की प्रक्रिया

कई लोग ऑनलाइन कैफे से फॉर्म सबमिट करते हैं। इसलिए अभी ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म में एक कॉलम देने वाले हैं जिसमें पैसे रिफंड के लिए नंबर देना होगा। अब तक ऐसा नहीं था। इसके अलावा सीजीपीएससी की वेबसाइट पर एक लिंक जारी कर रहे हैं। इसी से पैसे रिफंड की प्रक्रिया अभ्यर्थी कर सकेंगे- रेना जमील, सेक्रेटरी, सीजीपीएससी