रायपुर

पुनिया बोले, झूठ बोलकर खुद को गुरु घासीदास का अनुयायी बता रही है भाजपा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने केंद्र और राज्य की भाजपा नीत सरकारों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2017, 1:24 PM IST
Congress Leader PL Punia
पुनिया बोले, झूठ बोलकर खुद को गुरु घासीदास का अनुयायी बता रही है भाजपा

रायपुर . कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने केंद्र और राज्य की भाजपा नीत सरकारों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस भवन में उन्होंने कहा, गुरु घासीदास ने सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया। देशभर में जो हिंसा, अशांति फैलाने और भाईचारे को खत्म करने वाली वारदातें सामने आती हैं, वैसी छत्तीसगढ़ में नहीं होतीं। गुरु के अनुयायियों की वजह से छत्तीसगढ़ शांति का टापू बना हुआ है।

पुनिया ने कहा, कांग्रेस ने किसी समुदाय को कष्ट पहुंचाने की राजनीति कभी नहीं की। भाजपा के लोग गुरु घासीदास के जन्मदिन कार्यक्रमों में शामिल तो होते हैं, लेकिन उनके यहां सत्य के अलावा सब-कुछ दिखाई देता है। चाहे 2013 का विधानसभा चुनाव हो, या फिर 2014 का लोकसभा चुनाव।

चुनावी वादों को सिर्फ यह कहकर टाल दिया जाता है कि ये सब जुमले हैं। इन्हीं से जाहिर होता है कि भाजपा सत्य पर आधारित पार्टी नहीं है। असत्य पर आधारित है। पुनिया ने कहा, दिल्ली में बैठे लोग झूठ बोलते हैं, उसी के आधार पर राजनीति करते हैं। रायपुर में बैठे उनके लोग भी झूठ बोलने में माहिर हैं, इसके बाद भी खुद को गुरु घासीदास का अनुयायी होने का दावा भी करते हैं।

जान गए हैं, गांधी का हत्यारा कौन
पुनिया ने कहा, शांति और अहिंसा के दूत महात्मा गांधी की हत्या करने वाले कौन थे यह सभी जान गए हैं। गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भाजपा के सांसद देशभक्त बताते हैं। इस पर पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता की कोई टिप्पणी नहीं आती। पुनिया ने कहा, हर चीज में, हर बात में ट्वीट करने वाले इस पार्टी के नेता जब इस मामले में कुछ नही कहते तो इसका मतलब ही है कि वो भी उनकी बातों से सहमत हैं।

पति-पत्नी के बीच में नहीं पड़ता
कांग्रेस विधायक दल की उप नेता डॉ. रेणु जोगी की स्थिति को लेकर हुए सवाल पर पुनिया ने कहा, वे कांग्रेस में हैं। उन्होंने पार्टी लाइन से अलग रुख भी नहीं दिखाया है। अगर उनको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कोई दावा किया है, तो यह उनका आपसी मामला है। वे पति-पत्नी के बीच में नहीं पड़ते। पुनिया ने साफ किया कि अजीत जोगी की कांग्रेस में वापसी नहीं होगी।

Published on:
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना

Mahtari Vandan Yojana: दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त कल होगी जारी

Employee transfers: छत्तीसगढ़ में जनगणना ड्यूटी वाले कर्मचारियों के तबादले पर 6 महीने की रोक, मार्च 2027 तक लागू रहेगा आदेश

Chhattisgarh News: राज्योत्सव में परिवहन विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, बुजुर्गों और दिव्यांगों के मौके पर बन रहे फ्री बस पास