रायपुर

कांग्रेस प्रवक्ता ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- भाजपा की मानसिकता है महिला विरोधी

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा की नीतियां और मानसिकता दोनों महिला अधिकारों और स्वतंत्रता के खिलाफ हैं

less than 1 minute read
Oct 25, 2018
कांग्रेस प्रवक्ता ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- भाजपा की मानसिकता है महिला विरोधी

रायपुर . कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां और मानसिकता दोनों महिला अधिकारों और स्वतंत्रता के खिलाफ हैं।

राजधानी स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रेकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ से 27 हजार महिलाएं गायब हुई हैं। वहीं, राज्य सरकार ने विधानसभा में स्वीकार किया है कि पांच वर्षों में 37 हजार 106 महिलाएं लापता हुई हैं।

ये भी पढ़ें

महिलाओं की सुरक्षा के बहाने कांग्रेस ने रमन सरकार पर साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप

कांग्रेस नेत्री प्रियंका ने कहा कि सरकारी आंकड़े यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा की स्थिति कितनी भयावह है। उन्होंने कहा कि भाजपा के योगी आदित्यनाथ का महिलाओं को दायरे में रहने वाला बयान हो अथवा मनोहरलाल खट्टर का बयान, सभी महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार ने महिलाओं का उत्पीडऩ करने वाले अधिकारियों को न सिर्फ संरक्षण दिया, बल्कि उन्हें पदोन्नति भी दी है।

कांग्रेस मौका देने को तैयार, महिलाएं ही सक्रिय नहीं
टिकट वितरण में 33 प्रतिशत आरक्षण का फॉर्मूला लागू करने के सवाल पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अधिक से अधिक महिलाओं को टिकट देने की बात कही है। पार्टी कोशिश भी कर रही है। लेकिन आरक्षण लागू नहीं होने की वजह से राजनीति में महिलाओंं की सक्रियता कम है।

ये भी पढ़ें

प्रियंका चतुर्वेदी के हाथ आई कांग्रेस की कमान…
Published on:
25 Oct 2018 07:57 am
Also Read
View All