CG Congress District Presidents: रायपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद श्रीकुमार मेनन को सौंपी गई है। रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेंद्र पप्पू बंजारे को दी गई है।
CG Congress District Presidents: कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार की रात जारी कर दी गई। रायपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद श्रीकुमार मेनन को सौंपी गई है। रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेंद्र पप्पू बंजारे को दी गई है।
वहीं धीरज बाकलीवाल को दुर्ग और मुकेश चंद्राकर को भिलाई सिटी कमान सौंपी गई है। इसी तरह सिधांशु मिश्रा को बिलासपुर सिटी और महेंद्र गंगोत्री को बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है।
सुकमा जिले की कमान पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को सौंपी गई है। जारी सूची में करीब 10 जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका दिया गया है। विधायक द्वारिकाधीश यादव को महासमुंद जिले की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही दो पूर्व महापौर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और दावेदारों को जिला अध्यक्षों की घोषणा का लंबे समय से इंतजार था। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने अपने एक दिन पहले ही प्रदेश दौरे के समय जिला अध्यक्षों की घोषणा करने की बात कही थी।
उनके दिल्ली लौटने के दूसरे दिन ही हाईकमान ने जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। रायपुर शहर जिला का अध्यक्ष की सूची जारी होने के पहले ही कई कांग्रेस नेता शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ही श्रीकुमार मेनन को बधाई देते नजर आए। कुछ महिला कार्यकर्ता तो जिला कार्यकारिणी में स्थान देने की भी गुहार लगाती दिखीं।