रायपुर

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस का बड़ा कदम, हर बूथ पर 100 से 200 लोगों से भरवाए जाएंगे फॉर्म…

CG News: रायपुर में मतदाता सूची में हुई गड़बडिय़ों को लेकर कांग्रेस अब आम जनता के बीच जाएगी। इसके लिए प्रदेश के हर बूथ में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
less than 1 minute read
Sep 22, 2025
मतदाता सूची गड़बड़ी पर कांग्रेस का बड़ा कदम, हर बूथ पर 100 से 200 लोगों से भरवाए जाएंगे फॉर्म...(photo-patrika)
मतदाता सूची गड़बड़ी पर कांग्रेस का बड़ा कदम, हर बूथ पर 100 से 200 लोगों से भरवाए जाएंगे फॉर्म...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मतदाता सूची में हुई गड़बडिय़ों को लेकर कांग्रेस अब आम जनता के बीच जाएगी। इसके लिए प्रदेश के हर बूथ में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया गया है कि हर बूथ में कम से कम 100 से 200 लोगों से फार्म भरवाए जाए। यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा।

CG News: 15 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे और जनता से हस्ताक्षर लेकर इन्हें निर्वाचन आयोग और राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जनता की आवाज को मजबूत करना और लोकतंत्र की रक्षा करना है। हस्ताक्षर अभियान के जरिए वोट चोरी के दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की जाएगी।

इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर और सार्वजनिक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। छोटे-बड़े नुक्कड़ सभा व बैठकों का आयोजन किया जाएगा। हर ब्लॉक के साप्ताहिक बड़े बाजारों को चयन करके रैली व नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक जनता के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

Updated on:
22 Sept 2025 08:35 am
Published on:
22 Sept 2025 08:35 am