Covid 19 Update : स्वास्थ्य विभाग ने हर जिलों को 100-100 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच करने को कहा है, लेकिन पहले दिन महज 297 सैंपलों की जांच की गई।
Corona Alert : केरल, यूपी समेत दूसरे राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ में भी सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने हर जिलों को 100-100 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच करने को कहा है, लेकिन पहले दिन महज 297 सैंपलों की जांच की गई। (corona alert in cg) बुधवार को प्रदेश में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। नेहरू मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए एक भी सैंपल नहीं पहुंचा। वहीं एम्स में पहले से ही एक से दो सैंपल की जांच रोजाना की जा रही है। मरीज नहीं मिलने से राहत तो है, लेकिन दूसरे राज्यों में बढ़ रहे संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है।
Corona Virus Alert : प्रदेश के सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए आईसीयू में 16 बेड व पांच वेंटीलेटर तैयार है। यह आइसोलेशन आईसीयू है, जहां केवल कोरोना मरीजों का इलाज होगा। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया व अधीक्षक डॉ. एसबीएस नेताम ने आईसीयू का दौरा किया और जरूरी व्यवस्था का जायजा लिया। (corona alert) डॉ. नेताम ने बताया कि उनके पास पर्याप्त पीपीई किट व दवाइयां हैं। (covid19 alert) ऐसे में मरीजों को भर्ती करने में कोई दिक्कत नहीं है। बुधवार को मेडिकल एजुकेशन कमिश्नर व डीएमई ने सभी मेडिकल कॉलेजों के अस्पताल अधीक्षकों से वीसी कर कोरोना के लिए तैयार रहने को कहा है। ताकि किसी भी विषम परिस्थितियों से निपटा जा सके।
कई जिलों में शुरू नहीं हुई जांच
दुर्ग में 20 लोगों की जांच की गई, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई है। 10 हजार किट उपलब्ध।
बालोद, राजनांदगांव व बेमेतरा में एक भी जांच नहीं हुई। बेमेतरा में किट नहीं है।
राजनांदगांव में एंटीजन किट से जांच की गई। पॉजीटिव रिपोर्ट नहीं आई।
कवर्धा, मानपुर मोहला, खैरागढ़-छुईखदान जिलों में जांच शुरू नहीं हुई है।