रायपुर

कोरोना वायरस : मास्क स्वस्थ व्यक्ति के लिए नहीं, बचाव के दूसरे उपाय भी हैं बेहद कारगर

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया दिशा-निर्देश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव भी कर रहे जागरूक
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2020, 10:32 PM IST
cgnews
कोरोना वायरस : मास्क स्वस्थ व्यक्ति के लिए नहीं, बचाव के दूसरे उपाय भी हैं बेहद कारगर

कोरोना वायरस : मास्क के उपयोग की सही विधि और अवधि क्या है, जानिए
[typography_font:18pt]मास्क की आवश्यकता नहीं
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शी सिद्धांत में कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति जिनमें खांसी-बुखार के कोई लक्षण नहीं हैं, उन्हें मास्क उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा मास्क का उपयोग करने से उन्हें स्वास्थ्य लाभ के कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।
[typography_font:14pt]दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली आपात बैठक
[typography_font:18pt;" >रायपुर. नावेल कोरोना वायरस रोग (कोविड-19) के बढ़ते प्रकोप और मास्क व सेनिटाइजर की कालाबाजारी की खबरों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आम लोगों द्वारा मास्क के उपयोग के संबंध में मार्गदर्शी सिद्धांत जारी किया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव अपने ट्वीट्स के माध्यम से लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
ये उपाय अधिक प्रभावी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है क? कोरोना वायरस ? संक्रमण से बचाव के लिए मास्क की अपेक्षा दूसरे उपाय अधिक प्रभावी होंगे। बचाव के लिए साबुन से बार-बार (कम से कम 40 सेकंड तक) हाथ धोएं, अल्कोहल युक्त (70 प्रतिशत) सेनिटाइजर का उपयोग भी 20 सेकंड तक किया जा सकता है। खांसते या छींकते समय नाक व मुंह को टिश्यू पेपर या रुमाल से ढक लें। नाक, मुंह, आंख या चेहरे को छूने से बचें। भीड़़ वाले स्थानों में जाने से बचें। खांसने या छींकने वाले व्यक्ति से 1 मीटर की दूरी बनाए रखें। अपने शरीर के तापमान की जांच नियमित रूप से करें। सर्दी, खांसी बुखार के लक्षण पर चिकित्सक की सलाह लें।

कोरोना वायरस : अभिवादन की छत्तीसगढ़ी परंपरा सुरक्षित, इससे वायरस के खतरे से बचाव
[typography_font:18pt]आम लोग मास्क कब पहनें?
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आम लोग मास्क का उपयोग तभी करें जब खांसी या बुखार के लक्षण हों। वे जब किसी अस्पताल में जाएं। जब किसी मरीज की देखभाल करनी हो। किसी संभावित या पॉजिटिव मरीज जिनका घर में उपचार चल रहा हो, उनके निकट सम्पर्क में आने वाले परिवार के लोग मास्क लगा सकते हैं। डिस्पोजेबल मास्क को दोबारा बिल्कुल प्रयोग न करें और उपयोग के बाद तत्काल डिस्पोज कर दें।
[typography_font:14pt;" >बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट से भी लैस हैं छत्तीसगढ़ के नक्सली

Updated on:
15 Mar 2020, 10:32 PM IST
Published on: