
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वार्ड कार्यालयों में कोरोना वायरस महामारी संबंधी हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। वार्ड कार्यालयों में इस हेल्प डेस्क में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहेंगे। कोरोना के संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण के संबंध में कर्मचारी व अधिकारी जानकारी देंगे।
मुख्यमंत्री ने की सहयोग की अपील
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रयासों में प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील की है। भूपेश बघेल ने आम जनता से अपील की है कि विदेश यात्रा से आए लोगों की जानकारी टोल फ्री नम्बर 104 पर दें। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि इस रोग से बचाव के लिए खुद भी जागरूक रहें और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें।