रायपुर

चार इजराइली पर्यटकों को प्रशासन ने रायपुर के माना स्थित आइसोलेशन कैंप में किया शिफ्ट, केरल-उड़ीसा से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे

ये चारों इजराइली पर्यटक केरल, उड़ीसा से होते हुए छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला पहुंच गए थे। चारों दिसंबर महीने से घूमने आने की बात कही।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2020, 8:06 PM IST
चार इजराइली पर्यटकों को प्रशासन ने रायपुर के माना स्थित आइसोलेशन कैंप में किया शिफ्ट
चार इजराइली पर्यटकों को प्रशासन ने रायपुर के माना स्थित आइसोलेशन कैंप में किया शिफ्ट

रायपुर/धमतरी. रायपुर एम्स में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ में हड़कंप का माहौल के बीच मगरलोड ब्लॉक के गांव मेघा में चार विदेशी नागरिक घूमते दिखे। लोगों में खलबली मचने के बाद इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस प्रशासन ने उन्हें आइसोलेशन कैंप रायपुर स्थित माना कैंप में शिफ्ट कर दिया है।

दरअसल ये चारों इजराइली पर्यटक केरल, उड़ीसा से होते हुए छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला पहुंच गए थे। चारों दिसंबर महीने से घूमने आने की बात कही। इन पर्यटकों में दो विदेशी महिला और दो पुरुष कल एक कार के माध्यम से धमतरी आए थे। आज उन्हें मेघा गांव में देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।

मगरलोड बीएमओ डॉ. शारदा ठाकुर और डॉ. कीर्ति कंवर ने चारों लोगों के बुखार, सर्दी, खांसी एवं सांस आदि की जांच की। जिसमें चारों सामान्य पाए गए इसके बाद आगे की जांच के लिए पुलिस और स्वास्थ विभाग की निगरानी में चारों विदेशियों को माना रायपुर के आइसोलेशन कैम्प भेज दिया गया।

Updated on:
20 Mar 2020, 8:06 PM IST
Published on: