
रायपुर. 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग वालों को कोविड 19 वैक्सीनेशन किया जाना है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को पत्र लिखकर कहा कि वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार अपनी इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करे।
PM Modi से कोरोना पर चर्चा की रायपुर की भावना ध्रुव ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र द्वारा बनाई गई कार्ययोजना से राज्यों को अवगत कराया जाए। सभी राज्यों में वैक्सीन आवंटन जनसंख्या तथा पॉजिटिविटी रेश्यो, एक्टिव पेशेंट रेश्यो को ध्यान में रखते हुए किया जाए।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]कोरोना की सभी जांच दरों में कमी, 550 रुपए में आरटीपीसीआर
उधर, पीएम नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी एक करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध हैं और अगले तीन दिनों में 57.70 लाख और टीके उन्हें मिलेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक छत्तीसगढ़ को 59 लाख 16 हजार 550 टीके दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ के पास 3 लाख 38 हजार 963 टीके उपलब्ध हैं। मोदी सरकार के मुताबिक और 2 लाख टीकों की आपूर्ति की जाएगी।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]55+ वर्ष वाले कोरोना पॉजिटिव मिले तो तुरंत हॉस्पिटल में करेंगे भर्ती
केंद्र की कोरोना वायरस महामारी से लडऩे के लिए पांच सूत्री रणनीति के तौर पर जांच, संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, इलाज करने और कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए उचित व्यवहार करने के साथ ही टीकाकरण भी अहम हिस्सा है। बता दें कि देश में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा खतरा