
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोविड ड्रग Remdesivir इंजेक्शन ऑनलाइन सेल पोर्टल पर कई गुना महंगा बेचा जा रहा है। कई वेबसाइट में रेमडेसिविर इंजेक्शन ऑनलाइन बिक रहा है। इंजेक्शन बेचने वाले ये लोग अस्पताल या घर पर डिलीवरी देने को तैयार है।
रेमडेसिविर नेटमेडस डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर 100 एमजी का इंजेक्शन 32 हजार 831 रुपए 20 पैसे में बेची जा रही है। पत्रिका ने ऑनलाइन बिक्री को एक्सपोज करने के लिए वेबसाइट के हेल्पलाइन पर बात की, जिसमें तीन दिन के भीतर डिलीवरी दिलाने की बता कही है।
लगी है रोक
केंद्र ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगा रखी है। कठोर नियम, कानून न होने के कारण प्रतिबंध के बाद भी दवाएं और इंजेक्शन धड़ल्ले से बिक रही हैं। ऑनलाइन दवा बिक्री होने से कोई भी स्वयं की मर्जी से किसी भी प्रकार की दवा घर बैठे मंगवा रहा है, इसके लिए यह नहीं देखा जाता कि जिस चिकित्सक की पर्ची अपलोड की जा रही है वह सही है या फर्जी।
दवा की गुणवत्ता पर असर
प्रत्येक दवा के लिए तापमान निर्धारित है। निर्धारित तापमान से कम ज्यादा में दवा रखने पर उसकी गुणवत्ता में असर पड़ता है। ऑनलाइन दवा बिक्री करने वाली संस्थाएं उपभोक्ता तक दवाएं पहुंचाने पर तापमान का ध्यान रखती हैं या नहीं यह जांच का विषय है।
सिर्फ कीमत तय, रोक नहीं
ऑनलाइन बिक्री करने वाली कुछ कंपनियां चिकित्सक की पर्ची मांगती है और कुछ नहीं। कुछ संस्थाएं बिना पर्ची के ही दवा उपलब्ध करवाती है।