CG Fraud News: रायपुर में ओला-उबेर की तर्ज पर बाइक बोट स्कीम चलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वालों को गिरतार किया गया है।
CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में ओला-उबेर की तर्ज पर बाइक बोट स्कीम चलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वालों को गिरतार किया गया है। आरोपी वर्ष 2019 से फरार थे। पुलिस के मुताबिक संजय भाटी, करणपाल सिंह और राजेश भारद्वाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक बोट स्कीम के तहत 62 हजार 100 रुपए जमा करने पर हर महीने 9 हजार 765 रुपए देने का झांसा दिया था। उसके झांसे में आकर कई लोगों ने लाखों रुपए जमा किए।
बीरगांव के अखिल कुमार बिसोई ने भी आरोपियों की कंपनी मेसर्स गर्विट इनोेवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड में पैसा लगाया था। लेकिन उन्हें पैसा नहीं दिया गया। अखिल की तरह और कई लोगों ने लाखों रुपए जमा किया था। रकम लेने के बाद आरोपी भाग निकले। इसकी शिकायत पर सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार थे। शनिवार को पुलिस ने संजय भाटी, करणपाल सिंह और राजेश भारद्वाज को गिरतार कर लिया।