Goa cylinder blast: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे की घोषणा की थी।
Goa cylinder blast: गोवा में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रहे है के अरपोरा में स्थित एक नाइटक्लब में भीषण आगजनी की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे की घोषणा की थी।
अरपोरा, गोवा में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वे अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।
गोवा के डीजीपी ने कहा कि पुलिस को आधी रात के तुरंत बाद अलर्ट मिला। अरपोरा में एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। रात 12.04 बजे, पुलिस कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली, और पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया। आग अब काबू में है, और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। कुल मरने वालों की संख्या 25 है। पुलिस इस घटना के कारण की जांच करेगी।
25 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर क्लब में काम करने वाले कर्मचारी थे। डीजीपी ने कहा- आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में बनी रसोई से क्लब के दूसरे हिस्सों में फैली। इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से मिले हैं। भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई।