
रायपुर। DA Hike in Chhattisgasrh : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। निर्वाचन आयोग से हरी झंड़ी मिलने के बाद अब राज्य सरकार आदेश जारी करेगा। जिसका लाभ प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
7th Pay commission : बता दें कि राज्य सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के डीएम में बढ़ोतरी की अपील की थी। वहीं आचार संहिता के दौरान केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इस पर मंजूरी दे दी है। इस तरह अब प्रदेश के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है।
7th Pay commission : महंगाई भत्ते में वृद्धि की अनुमति देने पर रमन सिंह ने चुनाव आयोग का आभार जताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, केंद्रीय निर्वाचन आयोग आपका बहुत आभार और धन्यवाद कि आपने हमारे छत्तीसगढ़ के अधिकारियों व कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महंगाई भत्ते में वृद्धि से अब प्रशासन की सेवा में समर्पित सभी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी, आप सभी को बहुत शुभकामनाएँ।