रायपुर

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन-रात का तापमान हुआ सामान्य से 3 डिग्री अधिक

दिन और रात का तापमान सोमवार को सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Oct 23, 2018
weather
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन-रात का तापमान हुआ सामान्य से 3 डिग्री अधिक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क चल रहा है, लेकिन ठंड फिलहाल शुरू नहीं हुई। बल्कि दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी रायपुर में दिन और रात का तापमान सोमवार को सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।दिन का तापमान 34.5 डिग्री रहा।इसी तरह रात का तापमान 23.3 डिग्री रहा।दोनों ही तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक थे।

इसी तरह छत्तीसगढ़ के अन्य प्रमुख शहरों में भी रात और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है।राजनांदगांव में तो दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इसी तरह रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। यहां दिन का तापमान 34.4 और रात का तापमान 24.2 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में परिवर्तन हुए। सरगुजा तथा बिलासपुर संभागों में सामान्य व बस्तर संभाग में सामान्य से नीचे रहा। रायपुर संभाग में सामान्य से बहुत ऊपर रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान जगदलपुर में 17.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में भी प्रदेश के सभी संभागों में परिवर्तन हुए हैं। रायपुर, बिलासपुर संभाग में सामान्य से बहुत अधिक व बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक तथा सरगुजा संभाग में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान माना एयरपोर्ट में 35.1 डिग्री दर्ज किया गया।आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। राजधानी में मंगलवार को आकाश सामान्यत: साफ रहेगा। अपरान्ह या शाम को आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश : 34 एवं 23 डिग्री के आस-पास रहेगा।

राजनांदगांव- 34.4- 24.2

Published on:
23 Oct 2018 08:39 am